Search

 
 
 

हजारीबाग की टीम बनी मूकबधिर क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियन

 
Hazaribagh: झारखंड मूक-बधिर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हजारीबाग बनाम पश्चिम सिंहभूम के बीच खेला गया. संत कोलंबा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित फाइनल मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम की टीम को हजारीबाग की टीम ने 18 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. फाइनल मुकाबले में हजारीबाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 125 रन बनाए, जबाबी पारी खेलते हुए पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी. फाइनल मुकाबले के दिन बतौर मुख्य अतिथि जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार, सांसद प्रतिनिधि चौधरी प्रसाद साहू, झारखंड मूक-बधिर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक यादव, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार, सचिव रणजीत कुमार, दीपक शर्मा, अरुण कुमार, जोय रमैन, दीपक शर्मा, प्रदीप शर्मा, अरुण कुमार, रीमा साहू प्रमुख रूप से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/cm-expressed-grief-over-the-martyrdom-of-two-soldiers-in-chatra/">सीएम

ने चतरा में दो जवानों के शहीद होने पर व्यक्त किया शोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही