Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए टीम गठित

Hazaribagh: झारखंड राज्य स्तरीय फर्स्ट झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 का आयोजन एचपीसी जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में 22 से 24 अगस्त तक होगा. इस चैंपियनशिप में हजारीबाग जिला टेबल टेनिस संघ से 11 सदस्यीय टीम भाग ले रही है. इसे लेकर जिला टेबल टेनिस संघ के चयनित खिलाड़ी मौलाना आजाद इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर टेनिस संघ की कार्यकारी अध्यक्ष रुचि कुजूर ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस अवसर पर जिला टेबल टेनिस संघ की कार्यकारी अध्यक्ष रुचि कुजूर के अलावा महासचिव भैया मुरारी सिन्हा, सयुंक्त सचिव सह अंतरराष्ट्रीय अंपायर रवींद्र कुमार, अनूप राजेश लकड़ा, बहादुर राम, कोषाध्यक्ष अमित मल्होत्रा और कोच ज्योति यादव मौजूद थे. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इधर अंतरराष्ट्रीय अंपायर रवींद्र कुमार का चयन राष्ट्रीय रेफरी के रूप में 23 से 28 अगस्त को शेर ए कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स श्रीनगर में होनेवाले 28वें राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए हुआ. इस पर जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से रवींद्र कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं.

रुचि कुजूर - बच्चे टेबल टेनिस में अपना भविष्य बना रहे हैं

इस अवसर पर रुचि कुजूर ने कहा कि हजारीबाग टेबल टेनिस खेल के इतिहास में महत्वपूर्ण दिवस है. बच्चे टेबल टेनिस खेल में अपना भविष्य बना रहे, साथ में संघ के पदाधिकारी भी नए मुकाम हासिल कर रहे हैं. रवींद्र कुमार अपनी मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय अंपायर बने और आज उनका चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हुआ. हजारीबाग के टेबल टेनिस खिलाड़ी भी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और नए-नए मुकाम हासिल कर रहे हैं. उनकी और सरकार की ओर हर संभव मदद का प्रयास होता रहेगा. इसे भी पढ़ें- हर">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-har-ghar-jal-utsav-program-10-crore-rural-families-of-the-country-have-joined-the-facility-of-clean-water/">हर

घर जल उत्सव कार्यक्रम में बोले PM मोदी, देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार स्वच्छ पानी की सुविधा से जुड़ चुके हैं
महासचिव भैया मुरारी सिन्हा ने रवींद्र कुमार और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. इस चैंपियनशिप में उदय राज सिंह, श्लोक राज आदित्य कुमार व अनमोल राज का अंडर-19, प्रतीक अग्रवाल व पीयूष राज का अंडर-17, अन्वी गोयल व मुकुंद बादल का अंडर-15 और राजवीर का अंडर-11 में चयन हुआ है. सभी जमशेदपुर के लिए भेजे जा रहे हैं. इस अवसर पर सभी खिलाड़ी उत्साहित थे. बेहतर प्रदर्शन के लिए कृतसंकल्प थे. रवींद्र कुमार ने भी राष्ट्रीय अंपायर में चयन होने पर संघ को धन्यवाद दिया और कहा कि सब के सहयोग से इस जगह पर पहुंच पाए हैं. इसे भी पढ़ें- महिलाएं">https://lagatar.in/women-are-more-capable-than-men-at-home-we-treat-them-like-slaves-dont-do-this-bhagwat/">महिलाएं

पुरुषों से ज्यादा क्षमतावान, घर में हम उनके साथ गुलामों की तरह व्यवहार करते हैं….ऐसा ना करें : भागवत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही