Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: कोनार डैम में डूबने से किशोर की मौत

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित रमुआ के किशोर प्रिंस कुमार सिंह का शव कोनार डैम से बरामद किया गया. वह संतोष कुमार सिंह का पुत्र था. वह शुक्रवार की सुबह से लापता था. संभावित जगहों में खोजबीन की गई, पर वह कहीं नहीं मिला. शनिवार की सुबह किशोर का शव कोनार डैम में होने की जानकारी मिली. बताया जाता है कि वह दोस्तों के साथ कोनार डैम नहाने गया था. अचानक दो लड़कों का पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए. कुछ दूरी पर एक व्यक्ति बाइक धो रहा था. यह देखकर वह डूब रहे एक लड़के को डैम से बाहर निकाल लिया. दूसरे लड़के प्रिंस को वह नहीं बचा सका. हादसे के बाद प्रिंस के तीनों दोस्त वहां से भाग गए. मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. इसे भी पढ़ें– झामुमो">https://lagatar.in/jmm-counts-1000-days-achievements-of-hemant-sarkar/">झामुमो

ने गिनायी हेमंत सरकार की 1000 दिन की उपलब्धियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही