Search

 
 
 

हजारीबाग: शिक्षा का लक्ष्य संस्कार और चरित्र का निर्माण : डॉ रीता कुमारी

 
Hazaribag :  शिक्षा का लक्ष्य संस्कार और चरित्र का निर्माण होना चाहिए. विद्यार्थी देश के भविष्य हैं और उनके सकारात्मक चिंतन पर ही समाज प्रगति के पथ पर प्रशस्त हो सकता है. यह बात राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. रीता कुमारी ने विभागीय सभागार में विदाई समारोह के दौरान कही.

शिक्षा बांटने से घटता नहीं-डॉ. मार्केट लकड़ा

शनिवार को चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को दूसरे सेमेस्टर की ओर से आयोजित विदाई समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. मार्केट लकड़ा ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी पूंजी है जो खर्च करने से बढ़ता है, घटता नहीं. पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने कहा कि विद्यार्थी मशीन नहीं बल्कि मनुष्य बने. वहीं सुकल्याण मोइत्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को विदाई भले ही दी जा रही है लेकिन एलुमनाई के रूप में वे हमेशा हमारे साथ रहेंगे. इसे भी पढ़ें-शिवपाल">https://lagatar.in/samajwadi-party-has-said-to-shivpal-yadav-and-rajbhar-you-can-go-wherever-you-want/">शिवपाल

यादव, राजभर के सपा में दिन गिने चुने, समाजवादी पार्टी ने कह दिया, जहां मन हो, जा सकते हैं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/eee.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम को डॉक्टर बी पी सिंह, डॉ. अजय बहादुर सिंह औरद डॉ. प्रमोद कुमार ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की. शोध छात्रा रुखसाना, शक्ति और प्रतीक ने भी अपने विचार व्यक्त किए. मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.. कार्यक्रम का संयुक्त संचालन प्रिया एवं श्वेता ने की. अंशु, पिंटू, जाकिया तबस्सुम, आदित्य मोहन, प्रिया, अजीत वर्मा, परमेश्वर समेत कई विद्यार्थियों ने बहुआयामी विधाओं की प्रस्तुति करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/rescue-of-21-children-and-minor-girls-in-ranchi-railway-division-in-35-days/">रांची

रेल मंडल में 35 दिन में 21 बच्चों व नाबालिग युवतियों का रेस्क्यू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही