Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, असम में हुई थी मजदूर की मौत

Hazaribagh: हजारीबाग जिला के बरकट्ठा के चलकुशा निवासी मो. सनोवर अंसारी का असम के तेजपुर में 11 हजार वोल्ट के हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी. मृतक सनोवर अंसारी का पार्थिव शरीर असम से एंबुलेंस से पैतृक गांव चलकुशा लाया गया. जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा पूरा गांव रो पड़ा. मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के और एक लड़की है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव व मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह चलकुशा गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की. मौके पर पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि मनैया केदार यादव, चलकुशा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि उमेश साव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव, अलगडीहा मुखिया प्रतिनिधि रामजीत रजक, रहमान अंसारी, बिंदेश्वर यादव, सलीम अंसारी, कलीम अंसारी, नसीम अंसारी, विजय मोदी, सुनील पांडेय, हरि सिंह, कासीम अंसारी, मुंशी पासवान आदि ने अंतिम संस्कार में सहयोग किया. इसे भी पढ़ें: साहिबगंज:">https://lagatar.in/sahibganj-mega-rally-organized-for-the-success-of-mr-campaign/">साहिबगंज:

एमआर कैंपेन की सफलता के लिए मेगा रैली का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही