Search

 
 
 

हजारीबाग : मार्केट में घुसकर व्यवसायी की हत्या, आक्रोशितों ने की सड़क जाम

 
Hazaribag : शहर के जीजीएस रोड में देर रात जाने-माने व्यवसायी सुजीत देव की हत्या कर दी गयी. अज्ञात अपराधियों ने मनोरमा मार्केट में घुसकर घटना को अंजाम दिया. हत्या करने के बाद अपराधियों ने दुकान में बाहर से ताला लगा दिया. जब रात में परिजन सुजीत देव को लेने आये तब हत्या की बात सामने आयी. सुजीत देव के बेटों ने जमीन विवाद में हत्या की आंशका जतायी है.  (पढ़ें, पटना">https://lagatar.in/patna-rjd-supremo-lalu-yadavs-health-improves-daughter-misa-bharti-shares-photo/">पटना

: राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत में सुधार, बेटी मीसा भारती ने शेयर की फोटो)

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

सुजीत देव के परिजनों ने घटना की जानकारी सदर थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  जांच के दौरान जब पुलिस ने जब मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला. लेकिन उसमें कोई सुराग नहीं मिला. आंशका जतायी जा रही है कि अरपाधियों ने सीसीटीवी कैमरा और डीबीआर के साथ छेड़छाड़ की है. ताकि हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिले. इसे भी पढ़ें : शेल">https://lagatar.in/hearing-on-shell-company-pil-in-a-while-three-ias-have-been-filed-since-last-date/">शेल

कंपनी PIL पर कुछ देर में सुनवाई, पिछली तारीख के बाद से अब तक दायर हो चुकी हैं तीन IA

आक्रोशित व्यवसायियों ने की सड़क जाम

सुजीत देव के पुत्र सुमित, रोहित और अंकित का कहना है कि उनके पिता की हत्या जमीन विवाद को लेकर साजिश के तहत की गयी है. हत्या की खबर के बाद शहर के व्यवसायियों में उबाल है. आक्रोशित व्यवसायियों ने जीजीएस रोड और अन्नदा चौक को जाम कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. इसे भी पढ़ें : खाने">https://lagatar.in/cooking-oil-became-cheaper-mother-dairy-reduced-the-price-by-rs-14-per-liter/">खाने

का तेल हुआ सस्ता, मदर डेयरी ने 14 रुपये प्रति लीटर घटायी कीमत

दो भाईयों ने पार्टनर शिप में खोला था मार्केट 

परिजनों ने बताया कि सुजीत देव और उनके बड़े भाई अजीत देव मनोरमा मार्केट के पार्टनर हैं. सुजीत देव शहर के दक्षिणी शिवपुरी में परिवार के साथ रहते थे. कभी-कभी देर हो जाने पर वो रात में मार्केट में ही रूक जाते थे. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-boom-for-the-fifth-consecutive-day-sensex-rose-297-points-asian-paints-shares-fell-1-12-percent/">शेयर

बाजार में लगातार पांचवें दिन बढ़त जारी, सेंसेक्स 297 अंक चढ़ा, एशियन पेंट्स के शेयर 1.12 फीसदी लुढ़के [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही