Search

 
 
 

हजारीबाग : मुखिया ने की बदहाल सड़क के कायाकल्प करने की मांग

 
Vishnugarh : चेडरा पंचायत के मुखिया निर्मल कुमार ने विष्णुगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ने वाली जर्जर सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि फंड की कमी की वजह से पंचायत निधि से यह काम संभव प्रतीत नहीं होता है. तीन दशक पहले सौंदर्यीकरण के नाम पर प्रखंड की योजना से लगभग आधा किलोमीटर लंबी इस सड़क का पीसीसी हुआ था. तबसे इसकी कभी मरम्मत नहीं हुई है. पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है. पता करना मुश्किल हो गया है कि गड्ढों में सड़क है या सड़क पर गड्ढे. 1985 में पहली बार मांडू से विधायक चुने जाने के बाद टेकलाल महतो ने इस कच्ची सड़क का कालीकरण कराया था. रख रखाव के अभाव में इसकी पहचान मिट गई. बाद में इसका पीसीसी करण हुआ. अभी इस महत्वपूर्ण सड़क की हालत बदतर हो गई है. गाड़ियां इसपर चलती नहीं बल्कि हिचकोले खाती हुई रेंगती हैं. जिले के बड़े-बड़े हुक्मरान इसी सड़क के जरिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचते हैं, मगर हैरत है कि सड़क की इस बदहाली पर किसी का ध्यान नहीं जाता है. गड्ढों के कारण इस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है. चोटिल होने का खतरा बना रहता है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ten-years-imprisonment-to-two-accused-of-murderous-attack/">धनबाद

: जान लेवा हमला के दो आरोपियों को दस वर्ष की कैद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही