Search

 
 
 

हजारीबाग : शहर से गांव तक चढ़ा जश्न-ए-आजादी का रंग

 
हजारीबाग स्टेडियम में सुबह 9.05 बजे आयुक्त करेंगी झंडोत्तोलन 8 बजे अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी डीसी नैंसी सहाय आयुक्त कार्यालय में 10 बजे व डीसी कार्यालय में 10.15 बजे ध्वजारोहन Hazaribagh: पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है. 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हजारीबाग स्टेडियम में सुबह 9:05 बजे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा राष्ट्रीय ध्वजा पहरा कर तिरंगे को सलामी देंगी. मुख्य सार्वजनिक समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. जश्ने आजादी के इस समारोह में सात अलग-अलग दस्ते बीएसएफ, सीआरपीएफ, जिला पुलिस, महिला विंग, एनसीसी तथा होम गार्ड के जवान फुल ड्रेस में परेड करेंगे. इससे पहले सुबह 8 बजे डीसी आवास पर उपायुक्त नैंसी सहाय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी. सुबह 8.15 बजे शहीद स्मारक और 8.30 बजे पुलिस लाइन शहीद स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा. आयुक्त कार्यालय में दिन के 10 बजे, डीसी कार्यालय में 10.15 बजे, रेडक्रॉस में 10.30 बजे और होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में 10.40 बजे व पुलिस लाइन में 10.50 बजे झंडोत्तोलन होगा. प्रशासन बनाम मीडिया फुटबॉल प्रदर्शनी मैच कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में अपराह्न 3 बजे और टाउन हॉल में रंगारंग देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे तक होगा. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-grand-tricolor-procession-with-500-meter-long-national-flag-in-bhurkunda/">रामगढ़

: भुरकुंडा मे 500 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

विभावि में 10.50 बजे कुलपति फहराएंगी झंडा

हजारीबाग। विनोबाभावे विश्वविद्यालय में आयुक्त सह कुलपति सुमन कैथरीन किस्पोट्टा 15 अगस्त की पूर्वाह्न 10.50 बजे बतौर मुख्य अतिथि झंडोत्तोलन करेंगी. इससे पहले 10.30 बजे कुलपति आवास में ध्वजारोहण होगा. 10.40 बजे कुलपति आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगी. 10.42 बजे विनोदिनी तरवे पार्क में मंच पर महात्मा गांधी और आचार्य विनोबा भावे के चित्रों पर माल्यार्पण करेंगी. 10.45 बजे एनसीसी कंपनी का निरीक्षण होगा. 10.55 बजे मार्च पास्ट, 11 बजे कुलपति का संबोधन और 11.10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम होगा. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-youth-dies-due-to-drowning-in-waterfall/">गिरिडीह

: वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही