Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : डायरिया पीड़ितों की हालत में तेजी से हो रहा सुधार

Advertisement
Advertisement
Vishnugarh : प्रखंड मुख्यालय से सटे चलंगा में फैला डायरिया नियंत्रण में आ गया है. इस गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोग डायरिया से पीड़ित थे. सूचना मिलने पर विष्णुगढ़ सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह मेडिकल टीम के साथ डायरिया प्रभावित गांव पहुंचे और पीड़ितों को एंबुलेंस से लाकर सीएचसी में भर्ती किया. पीड़ितों में रिजनी देवी (45), अरुण कुमार (25), मनीष कुमार (10 ), धनेश्वरी देवी (30 ), चंपा देवी(30), माघी घटवार (60), दीपक घटवार (12), गांगो घटवार (60), मंजू देवी (45) तथा तुलसी घटवार (60) की हालात गंभीर थी. घटना चार दिन पहले की है. अब पीड़ितों की स्थिति में सुधार हो रहा है. डॉ. सिंह ने बताया कि जंगली मशरूम खाने से सभी डायरिया की चपेट में आ गए थे. इस रोग से बचने के लिए गांव के कुओं में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है. ग्रामीणों को उबला हुआ पानी ठंढ़ा कर पीने की सलाह दी गई है. बासी खाना खाने से मना किया गया है. इसके अलावा कई और हिदायतें दी गई हैं. प्रभावित गांव मेडिकल टीम की निगरानी में है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-bodies-of-a-young-man-and-a-girl-from-gumla-were-found-in-a-house-in-chirondi/">रांची

: चिरौंदी में एक घर से युवक और गुमला की युवती के शव मिले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही