Search

 
 
 

हजारीबाग : प्रवासी मजदूर का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, गमगीन हुआ माहौल

 
Vishnugarh : विष्णुगढ़ के एक और प्रवासी मजदूर की मौत हो गई. प्रखंड के गाल्होबार के प्रवासी मजदूर सुरेंद्र रविदास(40) पिता : स्व भादो राम का शव शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. गांव शोक में डूब गया. मृतक मुंबई के कल्याण में मजदूरी करता था. वहां उसकी तबीयत खराब हो गई. इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. विष्णुगढ़ में मौजूद आजसू नेता को इसकी जानकारी आजसू के प्रखंड उपाध्यक्ष लक्की कुमार ने दी. घटना पर खेद जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोजगार दिलाने में विफल है. इसीलिए मजदूर पलायन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-elderly-dies-due-to-drowning-in-usri-river/">गिरिडीह

: उसरी नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही