Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : आंगनबाड़ी केंद्रों की अवधि बदली, अब सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक होगा संचालन

Hazaribagh : राज्य सरकार के अपर सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड के निर्देश पर उपायुक्त हजारीबाग ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदल दिया है. हजारीबाग जिले में गर्मी की मौजूदा हालत देखते हुए 17 जून तक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन सुबह 6.30 से 9.30 बजे तक किया जाएगा. सभी सेविकाओं और सहायिकाओं को निर्देश दिया गया कि केन्द्रों पर टीकाकरण, एएनसी सहित अन्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित रहेंगी. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इन्दु प्रभा खलखो ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं और बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय के अनुरूप केन्द्र का संचालन एवं बच्चों को पूरक पोषाहार का वितरण कराना सुनिश्चित कराएंगे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-delhi-and-bhopal-police-reached-taljhari-in-mobile-theft-case/">साहिबगंज

: मोबाइल चोरी मामले में तालझारी पहुंची दिल्ली व भोपाल पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही