Search

हजारीबाग : झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात, दरवाजा तोड़ घर में घुसा

हाथी को भगाने के दौरान सर्पदंश का शिकार हुआ युवक घर के लोगों ने भागकर बचाई जान, हाथी ने घर में रखे अनाज को किया चट, सामानों को किया बर्बाद Daru (Hazaribagh) : हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र के कबलासी पंचायत के गाड़ीसाड़म और पुनाई में झुंड से बिछड़े हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. सोमवार की रात को झुंड से बिछड़े एक हाथी सबसे पहले गाड़ीसाड़म निवासी रोजगार सेवक जीतन पासवान के मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गया और घर में रखी चौकी, फ्रीज, सीढ़ी की रेलिंग, रसोई में रखे बर्तन को तोड़ दिया. साथ ही घर में रखे पांच बोरा चावल व आटा चट कर गया. परिवार के सदस्यों ने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई. फिर हाथी ने सीढ़ी पर चढ़ने का प्रयास किया. इस दौरान रेलिंग टूट गई. यहां के ग्रामीण इस दौरान टीन बजाकर और शोर कर हाथी को भागने का प्रयास कर रहे थे. फिर हाथी ने हरिजन टोला निवासी कबूतरी मसोमात के घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गया. यहां भी रसोई में रखे गैस चूल्हा, बर्तन, चावल, आटा आदि को बर्बाद कर दिया. उस दौरान महिला अपने सास के साथ भागकर किसी तरह से जान बचाई. इधर गाडीसाड़म में हाथी को भगाने के दौरान ग्रामीणों के साथ शामिल विवेक पासवान को सांप ने डंस लिया. उसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग ले गए. जहां उसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-tata-sumo-fell-into-a-well-in-padma-hazaribagh-6-dead-3-serious/">बड़ी

खबरः हजारीबाग के पदमा में कुएं में गिरी टाटा सूमो, 6 की मौत, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//