Search

 
 
 

हजारीबाग : ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश देती जल्द रिलीज होगी फिल्म ‘डिजिटल रिपब्लिक’

 
रिटायर्ड मेजर के अलग ही गेटअप और भूमिका में दिखेंगे हजारीबाग के सिनेकर्मी तापस चक्रवर्ती रिफ्यूजियों की इस तरह की कहानी पर पहली बार बनाई गई है हॉलीवुड फिल्म Amarnath Pathak Hazaribagh : ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश देती जल्द हॉलीवुड फिल्म ‘डिजिटल रिपब्लिक’ जल्द रिलीज होनेवाली है. इसकी शूटिंग हजारीबाग, दिल्ली, नेपाल समेत देश-विदेश के विभिन्न स्थलों पर हुई है. इसमें हजारीबाग के प्रख्यात सिनेकर्मी सह एथलीट तापस चक्रवर्ती रिटायर्ड मेजर के अलग ही गेटअप और भूमिका में दिखेंगे. रिफ्यूजियों की इस तरह की कहानी पर पहली बार हॉलीवुड फिल्म बनाई गई है. इसमें हजारीबाग के मुकेश प्रजापति, धनंजय, उमाकांत समेत कई कलाकार शामिल हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर अफगानिस्तान के नईम अलीफ और डायरेक्टर हांगकांग के विलियम बांड हैं. इसमें यूक्रेन, अफगान, इरान, मलेशिया आदि के कलाकारों ने भी अभिनय किया है. फरवरी से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी. सितंबर-अक्तूबर तक फिल्म के रिलीज होने की संभावना जताई गई है. फिलहाल म्यूजिक पर काम चल रहा है. इसे भी पढ़ें :वायनाड">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-tribal-brothers-and-sisters-are-original-owners-of-this-country/">वायनाड

: राहुल गांधी ने कहा, आदिवासी भाई-बहन इस देश के मूल मालिक

फिल्म में ऐसी दुनिया की कल्पना जहां कोई बॉर्डर नहीं : तापस चक्रवर्ती

फिल्म में काम कर रहे तापस दा बताते हैं कि इस फिल्म की कहानी बहुत ही खास है. इसमें एक ऐसी दुनिया की कल्पना की गई है, जहां कोई बॉर्डर नहीं है. हर व्यक्ति एक-दूसरे के सुख-दु:ख में शामिल होता है. देश की सीमा नाम की कोई चीज ही नहीं रहती है. न इसके लिए कोई फसाद खड़ा होता है. मेजर की पत्नी की भूमिका में मृदुला प्रिया हैं. कहानी में मेजर दिल्ली में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. वह बच्चों से काफी स्नेह रखते हैं, लेकिन ऊपर से कड़क मिजाज का दिखावा करते हैं. एक वक्त आता है, जब चार रिफ्यूजी बच्चे उनके घर आते हैं, तो मेजर पहले उन्हें पेइंग गेस्ट के तौर पर रहने की इजाजत देता है. लेकिन उसे जब इंग्लैंड में ब्याहता अपनी इकलौती बेटी की मौत की याद आती है, तो फिर उन बच्चों से पैसे लेना बंद कर देता है. उन्हीं बच्चों में वह अपनी बेटी को देखता है और फिर उन बच्चों को असीम स्नेह देता है. बिना किराया लिए उन बच्चों को अपने घर में पनाह दे देता है. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-dc-sp-rehearses-independence-day-parade/">पाकुड़

: डीसी–एसपी ने किया स्वतंत्रता दिवस के परेड का पूर्वाभ्यास

भावुकता से भरी कहानी पर बनी है फिल्म

भावुकता से भरी इस कहानी के साथ शनै: शनै: यह फिल्म आगे बढ़ती रहती है. तापस दा कहते हैं कि यह फिल्म पूरी तरह से दर्शकों को बांधे रखेगी. तापस दा ने इससे पहले बंगला फिल्म मधुबन, खोरठा में गोरिया तोर किरिया, डीडी वन पर कालपुरुष, अंजुमन, बतौर स्क्रीप्ट राइटर व डायरेक्टर किस्सा नसीरूद्दीन का, एक गुलेलबाज आदि में अपने अभिनय का प्रभाव दिखा चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही