Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बरही प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष चल रहा धरना खत्म, एक को जेल

Advertisement
Advertisement
गैरमजरुआ आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की कर रहे थे मांग Barhi : पिछले शुक्रवार से तिलैया रोड के कुछ ग्रामीण प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने गैरमजरूवा आम रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण के मामले को लेकर धरने पर बैठे थे. वह धरना तीन दिनों के बाद खत्म हो गया. इस दौरान कोई भी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक पदाधिकारी उन लोगों से मिलने नहीं आया. धरने पर बैठे राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तिलैया रोड के तेली टोला में खाता नंबर 751, प्लॉट नंबर 8826 सार्वजनिक गैरमजरूवा आम रास्ता है. इस पर तिलैया रोड का एक ग्रामीण युवराज साव निर्माण कर रहा है. सोमवार को कार्यालय खुलने के समय धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ब्लॉक कर्मियों को कार्यालय में घुसने से मना किया और कहा कि वे लोग पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं और उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है. कार्यालय में घुसने के पहले अंचल संबंधित अधिकारी को आने दीजिए. हालंकि इस क्रम में ब्लॉक कर्मी कार्यालय गेट के बाहर रहे. इसी बीच ब्लॉक के अधिकारियों की शिकायत पर बरही थाना को सूचना दी गई. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/6-new-dengue-patients-found-in-dhanbad-admitted-to-snmmch/">धनबाद

में डेंगू के 6 नए मरीज मिले, एसएनएमएमसीएच में कराया गया भर्ती

पुलिस ने राजेश गुप्ता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बरही पुलिस पहुंचते ही धरना-प्रदर्शन पर बैठे लोग भागने लगे. इसी दौरान धरने पर बैठे राजेश कुमार गुप्ता को पुलिस ने पकड़ लिया और बरही थाने ले गई. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि अंचल कार्यालय के कर्मी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया. उसमें बरही प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हंगामा कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा आत्महत्या की धमकी देने के आरोप में उसे जेल भेजा गया. मौके पर मौजूद राजेश कुमार की मां बेटे को पुलिस के ले जाने के बाद दहाड़ मार-मार कर रो रही थी और न्याय की गुहार लगा रही थी. इधर निर्माण कार्य कर रहे ग्रामीण युवराज साव से बात करने पर बताया कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-delegation-of-religious-organizations-met-ssp-demanded-security-in-puja-pandals/">रांची

 : एसएसपी से मिला धार्मिक संगठनों का शिष्टमंडल, पूजा पंडालों में सुरक्षा की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही