Search

 
 
 

हजारीबाग: दहेज विरोधी अभियान में आवाज बुलंद करनेवाले शख्स की खामोश हो गई जुबां

 
Giddi : शिक्षा के क्षेत्र में तकरीबन दो दशक से जुड़े सिटीजन फोरम पब्लिक विद्यालय गिद्दी के शिक्षक नदीम खान का आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन से पूरा परिवार शोकग्रस्त और हतप्रभ है. विद्यालय के प्राचार्य उदय शंकर भट्टाचार्य ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि नदीम खान की मौत ने सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं विद्यालय के तमाम विधार्थियों को अनाथ कर दिया. उन्होंने इसे अपूरणीय क्षति बताया. इसे भी पढ़ें-अमेरिका">https://lagatar.in/als-gene-kills-6000-people-every-year-in-the-us/">अमेरिका

में एएलएस जीन से प्रतिवर्ष हो जाती है 6000 लोगों की मौत

नदीम खान समाज के लिए थे समर्पित

प्राचार्य ने बताया कि वे सामाजिक कार्यों में भी हमेशा लगे रहते थे. वर्ष 1994 में दहेज विरोधी अभियान को लेकर साइकिल से गिद्दी से नई दिल्ली जाने वाली 11 सदस्यीय टीम का वह हिस्सा थे. रोटरी व रोट्रेक्ट क्लब के वे संस्थापक में से एक थे. साथ ही सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका होती थी. विद्यालय में सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्य क्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाते थे. विद्यालय में सामाजिक अध्ययन के शिक्षक थे. सामाजिक सौहार्द बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए वह जाने जाते थे. उनके आकस्मिक निधन पर पूरे विद्यालय परिवार ने नम आंखों से शोक सभा का आयोजन कर एक मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संवेदना प्रकट की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही