Search

 
 
 

हजारीबाग : राष्ट्रध्वज के लिए रविवार को भी खुले रहे डाकघर, सोमवार को भी मिलेगा तिरंगा

 
Barhi : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री के लिए रविवार को भी डाकघर खुले रहे. पोस्टमास्टर दीप्तेश चौरसिया ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार मात्र 25 रुपए में राष्ट्रध्वज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं. जिनलोगों ने पांच राष्ट्रीय ध्वज की एक साथ ऑनलाइन बुकिंग की है, उनके घर तक तिरंगा निःशुल्क पहुंचाया जा रहा है. रविवार को तिरंगा बिक्री के लिए दिन भर डाक घर खुला रहा. उन्होंने बताया कि सोमवार को भी तिरंगे की बिक्री की जाएगी. इच्छुक व्यक्ति या संस्थान डाकघर आकर तिरंगे की खरीदारी कर सकते हैं. उप डाकघर बरही में अभियान को सफल बनाने के लिए पोस्टमास्टर सहित डाककर्मी शहजाद, संदीप, अरविंद, धीरज और राजू कुमार कार्य कर रहे हैं. विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी भारतीयों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-full-dress-rehearsal-of-independence-day-celebration-dc-sp-inspected/">सिमडेगा

: स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही