Search

 
 
 

हजारीबाग : कुलपति ने नौनिहालों का बढ़ाया हौसला, स्केटिंग धावकों को दिखाई हरी झंडी

 
Hazaribagh : स्केटिंग मैराथन दौड़ का विशेष महत्व है. स्केटिंग की विधा जीवन में संतुलन स्थापित करने का संदेश देता है. इसके लिए सतत अभ्यास और एकाग्रता का पालन करना जरूरी है. यह बात विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने रविवार को स्कूली विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कही. विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्केटिंग विधा में शामिल प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाते हुए डॉक्टर देव ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vidyarthi-parishad-showed-the-kerala-story-film-for-free-to-the-girls/">हजारीबाग

: विद्यार्थी परिषद ने लड़कियों को फ्री में दिखाई `द केरल स्टोरी` फिल्म
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/kkk-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

स्केटिंग प्रतियोगिता में कई स्कूल के बच्चों ने लिया हिस्सा

विश्वविद्यालय परिसर में आकर बच्चे और उनके अभिभावक काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. इस प्रतियोगिता में डीपीएस, सेंट जेवियर्स, एंजेल, डीएवी समेत कई स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए. स्केटिंग एकेडेमी के निदेशक अकरम खान विभिन्न स्कूली बच्चों की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मौके पर विशिष्ट अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार सुनील कुमार सिंह, रूसा के समन्वयक डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉक्टर अंबेडकर भागवत समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-jaherathan-of-turu-village-of-naxalite-affected-hensakocha-panchayat-will-be-beautified/">चांडिल

: नक्सल प्रभावित हेंसाकोचा पंचायत के टुरु गांव के जाहेरथान का होगा सौंदर्यीकरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही