Search

 
 
 

हजारीबाग : दुकान से ले जाकर युवक को जमकर पीटा, आरोपियों ने कहा- हमें पॉपुलर होना है, वीडियो भी बनाया

 
Hazaribagh : कटकमदाग थाना क्षेत्र के खपरियावां निवासी संतोष रविदास के बेटे प्रियांशु कुमार की चार पांच युवकों ने जमकर पिटाई की है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रियांशु के मुताबिक 10:00 बजे रात में एक स्कॉर्पियो से चार-पांच लड़के उसके दुकान पहुंचे. इसके बाद उसे दुकान से बाहर निकाल स्कॉर्पियो में बैठा लिया और लेकर जयप्रभा नगर चले गये. यह मोहल्ला बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में पड़ता है. वहां एकांत ठिकाने पर उसकी जमकर पिटाई की और वीडियो भी बनाया. यह पूछे जाने पर की पिटाई क्यों कर रहे हैं और वीडियो क्यों बना रहे हो लड़कों ने कहा कि हमें पॉपुलर होना है, इसलिए तुम्हारी पिटाई करके वीडियो बना रहे हैं फिर इसको वायरल करेंगे. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस कप्तान को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/arvind-kejriwal-on-ed-remand-for-6-days-ed-will-interrogate-till-28/">BREAKING

: 6 दिनों की ईडी रिमांड पर अरविंद केजरीवाल, 28 तक ईडी करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही