Hazaribagh : हजारीबाग शहर में इन दिनों चोर लगातार दवा दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं. कमिश्नरी ऑफिस के निकट रविवार की रात क्लब फॉर्मा दवा दुकान से एक लाख की चोरी कर ली गई. दवा दुकान के संचालक साकेत पुरी निवासी विमलेश कुमार ने सोमवार को इस बारे में सदर थाना में आवेदन दिया है. पिछले 15 दिनों के अंदर शहर में तीन दवा दुकानों में चोरी हो चुकी है. 12 मई को नवाबगंज में विजय वर्मा की मेडिकल दुकान लक्ष्मी सर्जिकल में 30 हजार रुपए चोरी की वारदात हुई थी. वहीं इससे पहले मेन रोड में चोपड़ा मेडिकल दुकान की शटर काटकर चोर काउंटर से 10 हजार रुपए ले उड़े थे. दवा दुकान में लगातार चोरी होने से दवा व्यवसायियों में दहशत व्याप्त है. पीड़ित दवा व्यवसायियों का कहना है कि अब तक न तो चोर पकड़े गए हैं और न कोई सुराग मिल पाया है. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-review-meeting-of-senior-officials-regarding-the-arrival-of-the-president/">देवघर
: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वरीय पदाधिकारियों ने की समीक्षा बैठक [wpse_comments_template]
हजारीबाग : फिर दवा दुकान में चोरी, 15 दिनों के अंदर तीसरी वारदात

Leave a Comment