Search

 
 
 

हजारीबाग : राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय रेवाली में चोरी

 
मध्याह्न भोजन का चावल समेत बर्तन भी ले उड़े चोर स्कूल में चौथी बार हुई चोरी, एक भी वारदात का खुलासा नहीं Hazaribagh: राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय रेवाली में अज्ञात चोरों ने रविवार की रात मध्याह्न भोजन के राशन की चोरी कर ली. यही नहीं चोरों ने मध्याह्न भोजन बनाने के बर्तन, गैस चूल्हा और सिलिंडर पर भी हाथ साफ कर दिया. सोमवार सुबह जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले, तो उन्होंने स्कूल का दरवाजा टूटा हुआ देखा. इसकी सूचना स्कूल की प्राचार्या और स्थानीय मुखिया को दी. मुखिया जब स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने भी पाया कि मध्याह्न भोजन का चावल और बर्तन समेत कई सामान की चोरी हो चुकी है. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी. स्कूल की प्राचार्या ममता कुमारी ने कहा कि चौथी बार इस स्कूल में चोरी हुई है. इसके पहले भी प्रशासन को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई नहीं पकड़ाया. प्राचार्या ने बताया कि स्कूल के चारों तरफ चहारदीवारी भी नहीं है. ऐसे में असामाजिक तत्वों का भी अड्डा स्कूल में लगा रहता है. घटनास्थल पर ताला तोड़ने के सामान और जूते भी पाए गए. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/ramgarh-players-shine-in-jharkhand-state-junior-athletics-championship/">झारखंड

राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही