Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : एसपी आवास और कोर्रा थाना के समीप शराब दुकान में चोरी

Advertisement
Advertisement
25 हजार नकद और महंगी शराब की बोतलें ले गये चोर Hazaribagh : हजारीबाग के हीराबाग चौक के निकट सरकारी विदेशी शराब की दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. शराब की यह दुकान एसपी आवास से महज 150 मीटर और कोर्रा थाना से महज दो सौ मीटर दूरी पर है. शनिवार रात चोरों ने शराब दुकान के पीछे दीवार में सेंध लगाकर घुसा और 24 हजार रुपए और महंगी शराब की कई बोतलें लेकर चले गये. कुल 50 हजार रुपए के नगदी और सामान की चोरी होने की बात सामने आयी है. इस बाबत कोर्रा थाना में चोरी की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-women-wearing-green-saris-did-ramp-walk-in-sawan-festival/">धनबाद

: सावन महोत्सव में महिलाओं ने हरी साड़ी पहनकर किया रैंप वॉक

सुरक्षाकर्मी था तैनात, उठे कई सवाल

यूनिक डेल्टा कंपनी के सुरक्षागार्ड तैनात थे. सरकारी निगरानी में संचालित शराब की दुकानों में सुरक्षा के लिए यूनिक डेल्टा सुरक्षा कंपनी को ठेका दिया गया है. जिले के 73 दुकानों में सुरक्षा कंपनी ने अपने गार्ड रखे हैं. हीराबाग चौक स्थित शराब दुकान में भी इसी कंपनी के सुरक्षागार्ड तैनात थे. बावजूद इसके शराब दूकान में चोरी की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए है. इस बाबत जब यूनिक डेल्टा सिक्यूरिटी कंपनी के हजारीबाग जिला सुपरवाइजर मनीष कुमार गुप्ता से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद मिला. इसे भी पढ़ें :विधायक">https://lagatar.in/mla-amba-prasad-has-done-the-work-of-building-sub-health-center-including-foundation-stone-three-news-of-hazaribagh/">विधायक

अंबा प्रसाद ने उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का किया शिलान्यास समेत हजारीबाग की तीन खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही