Search

हजारीबाग : सेनेटरी दुकान में तीसरी बार चोरी, पांच लाख के सामान ले उड़े चोर

Hazaribag : हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नमन विद्या मंदिर रोड पंचशील कॉलोनी स्थित बालाजी ट्रेडर्स सेनेटरी दुकान में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच लाख के सेनेटरी के सामान की चोरी कर ली. संचालक संजय कुमार सिंह ने बताया कि 28 जनवरी 2022 को भी उनकी दुकान से ग्रिल काटकर दो लाख के छड़ की चोरी कर ली गई थी. इस वर्ष मार्च में भी दो लाख के सेनेटरी के सामान चोर ले उड़े थे. इस बार भी हुई चोरी की की शिकायत मुफस्सिल थाने से की गई है. संचालक ने यह भी बताया कि आखिर उनकी दुकान को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. तीनों घटनाओं का खुलासा नहीं हो पाया है और न चोरी पर विराम लगी. इसे भी पढ़ें – शिक्षकों">https://lagatar.in/deputation-of-teachers-cancelled-agitation-postponed/">शिक्षकों

की प्रतिनियुक्ति रद्द, आंदोलन स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//