Search

 
 
 

हजारीबाग : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी भी साथ ले गये चोर

 
Chouparan (Hazaribagh) : चौपारण बाजार में बीती रात एक तिरुपति ज्वेलर्स में भीषण चोरी हो गई. चोरों ने घर के छत के ऊपर लगे लोहे के दरवाजे और उसके बाद दो-दो दरवाजे को तोड़ चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान में रखे करीब 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. चोर साथ में सीसीटीवी कैमरा भी ले गये हैं. चोरी की यह घटना चौपारण बाजार स्थित गणेश स्वर्णकार के बेटे उमेश स्वर्णकार की ज्वेलरी दुकान में घटी है. दुकानदार उमेश स्वर्णकार ने बताया जब सुबह दुकान खोले तो चोरी का पता चला. उन्होंने बताया चोर दुकान में रखे करीब 10 लाख के गहरे ले गये. मालूम हो कि चौपारण बाजार मुख्य सड़क पर है. इस मार्ग पर रात-दिन गाड़ियां चलती रहती है. रात में थाना की गाड़ी गश्ती भी करती रहती है. ऐसी स्थिति में ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत है. सबसे हैरानी की बात तो यह है कि चोरों ने दुकान के पिछले भाग से तीन-तीन दरवाजे को तोड़ा, इसमें वक्त लगने के साथ आवाज भी हुआ होगा, जिसे कोई सुन नहीं सका. बता दें कि कुछ साल पहले भी गणेश स्वर्णकार की दुकान में चोरी हुई थी. चोरी की खबर मिलते ही, पूर्व विधायक मनोज यादव, पूर्व मुखिया विनोद सिंह, शौकत खान घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली और पुलिस को सूचना दी. हालांकि, पुलिस सक्रियता दिखाते हुए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर खोजी कुत्ते को लेकर आयी. खोजी कुत्ता सूंघते सूंघते एक घर के पास जाकर रुक गया. पुलिस ने चार संदिग्ध को थाना लाकर पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-paris-olympics-dream-shattered-lost-to-japan-1-0/">भारत

का पेरिस ओलंपिक का सपना टूटा, जापान से 1-0 से हारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही