Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: स्कूल में शौचालय तो है फिर भी बच्चियां खुले में जाने को मजबूर

Advertisement
Advertisement
Hazaribag : हजारीबाग इचाक प्रखंड के तिलरा कवातू स्थित राजकीय प्लस टू हाईस्कूल में करीब 650 बच्चे पठन-पाठन करते हैं. इनमें लड़कियों की संख्या अधिक है. इस विद्यालय में शौचालय का अभाव है. पूर्व में एनजीओ के माध्यम से एक शौचालय बनाया गया था, जिसमें शिक्षक ताला लगाकर रखते हैं. वह शौचालय केवल शिक्षकों के उपयोग के लिए है. उस वक्त यह कहा गया था कि यह शौचालय स्कूल के बच्चों के लिए होगा. इसके लिए पूर्व बीइइओ ने भी यहां बच्चों के लिए सार्वजनिक शौचालय बनाने की अनुशंसा की थी. शौचालय का भवन तैयार है, फिर भी ठेकेदार उसका ताला नहीं खोल रहा है. ऐसे में बच्चों को झाड़ियों के पीछे खुले में जाना पड़ता है. इसे भी पढ़ें -रिम्स">https://lagatar.in/basic-problems-of-emergency-and-treatment-in-rims-removed-director-in-charge/">रिम्स

में इमरजेंसी और इलाज की बेसिक परेशानी दूर : प्रभारी निदेशक

ठेकेदार ने काम बाकी होने की बात कही

इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश ने बताया कि स्कूल में शौचालय का अभाव है और सार्वजनिक शौचालय की चाबी ठेकेदार के पास है. इस संबंध में ठेकेदार धीरेंद्र उपाध्याय से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शौचालय बन गया है. कुछ काम बाकी है. इस कारण से उसमें ताला लगा हुआ है. जल्द प्रधानाध्यापक को चाबी सौंप दी जाएगी. इसे भी पढ़ें -जेपी">https://lagatar.in/jp-nadda-said-on-patna-meeting-those-whom-indira-gandhi-put-in-jail-are-colluding-with-the-congress/">जेपी

नड्डा पटना बैठक पर बोले, क्या हाल हो गया है…इंदिरा गांधी ने जिन्हें जेल में डाला, वे कांग्रेस के साथ गलबहियां डाल रहे हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही