Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सड़क किनारे खड़े हाइवा को उड़ा ले गए चोर

Advertisement
Advertisement
Keredari, Hazaribagh:  केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदई खाप सड़क किनारे स्थित एक हाइवा वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिला अंतर्गत पचम्बा थाना क्षेत्र के मनियामंडी निवासी संजय कुमार का हाइवा (एनएल 01 एबी 0360) को बीते 13 फरवरी की रात करीब 8 बजे चालक अनुज कुमार मेहता भदई खाप मुख्य सड़क किनारे खड़ा कर खाना खाने चला गया. वापस लौटने पर हाइवा गायब था. चालकों से पूछताछ व काफी खोजबीन करने के बाद भी गाड़ी का कोई पता नहीं चल सका. इस मामले को हाइवा मालिक ने चालक के बयान पर केरेडारी थाने में लिखित शिकायत कर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें-विसर्जन">https://lagatar.in/there-was-fierce-fighting-between-two-groups-during-immersion-four-arrested-and-two-news-from-sahibganj/">विसर्जन

के दौरान दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, चार गिरफ्तार समेत साहिबगंज की दो खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही