Search

 
 
 

हजारीबाग: ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

 
Hazaribagh: कोर्रा थाना क्षेत्र के सुरेश कॉलोनी स्थित गिरजानगर से पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से 39 पुड़िया में बंद 20 ग्राम ब्राउन और चोरी के छह मोबाइल जब्त किए गए. उनके पास से ब्राउन शुगर पीने के सिल्वर फाइल, चार एटीएम कार्ड और रामपुरी चाकू भी पुलिस ने बरामद किया. पकड़े गए आरोपियों में कुम्हारटोली निवासी शुभम कश्यप, सुरेश कॉलोनी निवासी अभिषेक सिंह और दामोडीह निवासी लव प्रसाद है.
इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरजा नगर स्थित किसी आवास में तीन लड़के ब्राउन शुगर का कारोबार करते हैं. उस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने एक छापामार दल का गठन किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या-215/22 के तहत मामला दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें– अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-two-day-visit-to-bihar-will-be-involved-in-many-programs/">अमित

शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही