Search

 
 
 

हजारीबाग : महादेव सट्टेबाजी एप से जुड़े तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

 
Hazaribagh:  पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े तीन साइबर अपराधियों को धर दबोचा है. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि उन्हें प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि मोबाइल नंबर 7898381304 से राजस्थान में 11 फरवरी को 55,000 रुपये का ऑनलाइन ठगी की गई है. यह नंबर जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में सक्रिय पाया गया. इसके बाद छापेमारी टीम ने तकनीकी साक्ष्य की मदद से ग्राम सियारी सिंदूर स्थित केदार मेहता के मकान में मौजूद तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तलाशी के क्रम में तीनों के पास से विभिन्न कंपनी के 12 मोबाइल, विभिन्न कंपनी के कई सिम, 12 एटीएम कार्ड, एक पासबुक, तीन चेकबुक, 365 पन्नों का बैंक स्टेटमेंट, तीन लैपटॉप और एक एयरटेल फाइबर केबल बरामद किया गया. गिरफ्तार शातिरों की पहचान बिहार के आरा जिला अंतर्गत पिरो हसनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी विकास पाल, हजारीबाग जिला के पदमा थाना क्षेत्र के बिहारी गांव निवासी कुलदीप मेहता और चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के बेबादीरी गांव निवासी रोहित मेहता के रूप में की गई है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-british-high-commission-officials-visited-cmpdi/">रांची

: ब्रिटिश उच्चायोग के अधिकारियों ने CMPDI का किया दौरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही