Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बानादाग पहाड़ी के गौरीशंकर मंदिर में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव शुरू

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : हजारीबाग की बानादाग पहाड़ी स्थित गौरीशंकर मंदिर में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव मंगलवार को शुरू हो गया. यहां श्रीगणेश की प्रतिमा की पूजा-अर्चना और अनुष्ठान कार्यक्रम आचार्य महेंद्र पांडेय और श्रीसर्वेश्वरी कल्याणाश्रम के साधक सुबोध भाई ने विधि विधान के साथ किया. इस मौके पर साधक सुबोध भाई ने कहा कि सच्चाई और अच्छाई की तलाश में पूरी दुनिया घूम लें, अगर श्रीगणेश हमारे मन में नहीं हैं, तो हर कर्म व्यर्थ है. यह विशेषता गणेश जी में समाहित है कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है. इस मौके पर समाजसेवी मुन्ना सिंह, अध्यक्ष रूपेश राणा, उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद, सचिव रोहित कुमार, उप सचिव सुरेश रजक, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, उप कोषाध्यक्ष विशाल कुमार, टुकन महतो, रामअवतार राणा, तुलसी महतो, शंभू प्रसाद, मुखिया परमेश्वर गोप,सागर कुमार, रोहित कुमार, दीपक कुमार, पिंटू कुमार, चंदन कुमार, उपेंद्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, मुकेश प्रजापति, पप्पू कुमार, मनीष कुमार, अजय कुमार, आदित्य कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें :क्रोध">https://lagatar.in/forgiveness-in-times-of-anger-is-the-greatest-effort-pandit-nayanji-shastri/">क्रोध

के समय क्षमा करना सबसे बड़ा पुरुषार्थ : पं. नयनजी शास्त्री

गणपति बप्पा मोरया…के जयकारे से गूंजा हजारीबाग

जिलेभर में गणेश चतुर्थी की धूम, श्रद्धा और भक्तिभाव से की गई एकदंत की आराधना Hazaribagh : हजारीबाग समेत विभिन्न प्रखंडों में गणेश चतुर्थी की धूम है. गणपति बप्पा मोरया…के जयकारे से हजारीबाग गूंज रहा है. मंगलवार को विघ्नविनाशक गणपति की पूजा शुरू हो गई. हजारीबाग शहर में बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी, शिवाजी नगर महाराष्ट्रिन कॉलोनी, न्यू एरिया, बुढ़वा महोदव प्रांगण स्थित जांबाज क्लब और पंचमंदिर में एकदंत की पूजा-अर्चना शुरू हुई. वहीं विष्णुगढ़ के ग्राम देवी परिसर में पांच दिवसीय विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा डीएमटी क्लब की ओर से की गई. यहां मेले में विष्णुगढ़ व अगल-बगल के गांवों की महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. बच्चों ने झूलों का खूब आनंद लिया. क्लब के अध्यक्ष शंकर कुमार, उपाध्यक्ष बहादुर साव कसेरा, सचिव शेखर सुमन, नीतीश कुमार, बिरजू कुमार, बेड़ाहरियरा मुखिया रामचंद्र यादव, विष्णुगढ़ मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार दास, अनूप कसेरा, अजय साव, शुभम कुमार, सुबोध कुमार कसेरा, राहुल कसेरा, रोहित कसेरा, शिवम पाण्डे, अमन रवानी, गोलू कुमार, धर्मेंद्र कुमार व कमेटी के अन्य सदस्य श्रद्धालुओं का सहयोग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bullets-fired-at-car-and-house-of-scrap-dealer-for-extortion/">जमशेदपुर

: रंगदारी के लिए स्क्रैप व्यापारी की कार व घर पर चलाई गोली
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/daru-ganesh-mahotsava_209-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

दारू में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

सज गया मीना बाजार, 21 सितंबर को होगा भक्ति जागरण Daru : दारू पंचायत अंतर्गत बासोबर फुटबॉल मैदान के समीप पांच दिवसीय गणपति पूजा का शुभारंभ मंगलवार से प्रारंभ किया गया. इस पूजा की शुरुआत दिवंगत अनंत कुमार सिन्हा उर्फ अंतू ने 2003 में की थी. इसमें बक्शीडीह सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों के सहयोग से किया गया था. अनंत कुमार का देहांत हो जाने के बाद पूजा का कार्यभार भैया नवजीत सिन्हा ने उठाया. वहीं श्री श्री गणपति पूजा समिति के संयोजक ने बताया कि इस वर्ष 21 सितंबर दिन गुरुवार को भक्ति जागरण और 22 सितंबर को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. साथ ही 23 सितंबर को धूमधाम से गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा. वहीं इस वर्ष पूजा के अवसर पर मीना बाजार लगाया गया है. यहां बच्चों के लिए झूले, मिकी माउस, खिलौने और मिठाइयों की दुकान आदि लगाई गई है. पूजा को सफल बनाने में आचार्य डॉ. अनुग्रह नारायण शर्मा, बजरंग कुमार सहाय, भैया नवजीत, राज कुमार आर्ट, राजन सिन्हा, रौशन सिन्हा, नागेश्वर महतो, शिवचरण महतो, नागेंद्र सिन्हा, दशरथ कुमार दास, राहुल राज, रॉकी रवानी सहित ग्रामीणों का अहम योगदान है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही