Search

 
 
 

हजारीबाग: कटकमसांडी हाईस्कूल में तीन दिवसीय खेल महोत्सव शुरू

 
Hazaribagh: खेलने-कूदने का लो संकल्प, स्वस्थ रहने का है यही विकल्प के संकल्प के साथ शुक्रवार को प्लस टू हाईस्कूल कटकमसांडी में तीन दिवसीय खेल महोत्सव शुरू हो गया. जानकारी के अनुसार खेल महोत्सव जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान हजारीबाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल महोत्सव जिले के सभी विद्यालयों में 26, 27 व 29 अगस्त को किया जाना है. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाध्यापिका डॉ शिखा खाखा ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है. इस तीन दिन के कार्यकम में सभी छात्र-छात्राओं की सहभागिता अनिवार्य है. कार्यकम का नेतृत्व करे रहे शारीरिक शिक्षा शिक्षक सरोज कुमार मालाकार ने खेल और स्वास्थ्य की महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रथम दिन कई खेल गतिविधियां हुईं. दूसरे दिन खेल और स्वास्थ्य विषय पर पेंटिंग्स, निबंध और भाषण प्रतियोगिता होगी. जबकि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के साथ एथलेटिक्स में प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें– सुप्रियो">https://lagatar.in/supriyo-bhattacharya-claims-16-bjp-mlas-in-touch-with-jmm-government-running-under-the-leadership-of-hemant-soren-will-continue-even-further-vinod-pandey/">सुप्रियो

भट्टाचार्य का दावा – बीजेपी के 16 विधायक JMM के संपर्क में, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार, आगे भी चलेगी- विनोद पांडे
विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से खेल की महत्ता पर अपनी बातों को रखा. छात्र-छात्राओं के बीच कई खेल गतिविधियां फाइव लेग रेस, पार्टनर इन नंबर्स, कैच द बॉल, टच द कोन और बॉल टनल हुए. कार्यकम को सफल बनाने में वरीय शिक्षक विजय मशीह, अजय बैठा, इमरान अयूब हुसैनी, ऊषा रानी महतो, जाहिदा बानो, सदा सदफ, महेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, डॉ. विकास सिंह, भारती नायक, सनोज कुमार, अरविंद सिंह, कंचन कुमार और अनिरुद्ध ओझा का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें– गुलाम">https://lagatar.in/congress-attacked-on-ghulam-nabi-azads-resignation-said-party-leader-his-remote-control-is-in-the-hands-of-narendra-modi/">गुलाम

नबी आजाद के इस्तीफे पर कांग्रेस हमलावर, बोले पार्टी नेता, उनका रिमोट कंट्रोल नरेंद्र मोदी के हाथ में है
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही