Search

 
 
 

हजारीबाग: 24 घंटे के अंदर तीन शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

 
Hazaribag : हजारीबाग जिला में 24 घंटे के अंदर तीन शव बरामद किए गए हैं. इनमें किशोर-किशोरी के शव अलग-अलग प्रखंडों में गुरुवार की सुबह बरामद किए गए हैं. किशोरी का शव इचाक, तो किशोर का शव पदमा नदी में तैरता हुआ पाया गया. पुलिस अंदाजा लगा रही है कि किशोर-किशोरी नेशनल पार्क स्थित चमेली झरना खदान में डूबने के बाद बहते हुए नदी में आए हैं. दोनों की पहचान नहीं हो पायी है. उनकी उम्र 14-15 साल के आसपास है. वहीं बुधवार की रात कोर्रा थाना क्षेत्र के कनहरी जंगल में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया. आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. मृत युवक की पहचान लोहसिंगना थाना क्षेत्र के कोलघाटी निवासी जीतू पासवान के रूप में हुई. पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए शेख बिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. तीनों मामलों की जांच संबंधित थाने की पुलिस कर रही है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-notice-to-successful-candidates-of-jpsc/">झारखंड

हाईकोर्ट : JPSC के सफल अभ्यर्थियों को नोटिस 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही