Keredari : केरेडारी की चट्टीबारियातु कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग को लेकर ग्रामीणों के भारी विरोध होने के कारण केरेडारी थाना में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. मामला चार फरवरी का है. ट्रांसपोर्टिंग रोकने को लेकर केरेडारी के प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने भारी विरोध दर्ज किया था. एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोल माइंस से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रांसपोर्टिंग का कार्य रोका था, वहीं कोयला लोड करने जा रहे लगभग दर्जनों वाहनों को रैयतों ने खदेड़ दिया था. केरेडारी के चट्टीबारियातु, जोरदाग, पगार गांव के विस्थापितों को कहना था कि जब तक एनटीपीसी रैयतों की मांग पूरी नहीं करती है, तब तक विरोध जारी रहेगा. ट्रांसपोर्टिंग का कार्य बाधित रहेगा. इसी मामले पर यह कार्रवाई की गई है. चट्टीबारियातु परियोजना से कोयला परिवहन के लिए अधिकृत जय अम्बे रोड लाइंस के मैनेजर चंदन गिरी की लिखित शिकायत पर केरेडारी थाना में कांड संख्या 22/2023 धारा 143, 341, 323, 427,504 एवं 506 भादवि के तहत कुल 14 नामजद अभियुक्त आरोपी बनाए गए. इसे भी पढ़ें- सतबरवा">https://lagatar.in/had-gone-from-satbarwa-to-bring-the-bride-remained-hostage-for-7-hours/">सतबरवा
से गए थे दुल्हन लाने, 7 घंटे बंधक बने रहे, 8 लाख हर्जाना भरकर खाली हाथ लौटे वहीं चट्टीबारियातु महाप्रबंधक विश्वमोहन सिंह की लिखित शिकायत पर कांड संख्या 21/2023 धारा 143,341 एवं 353 भादवि के तहत कुल 40 नामजद अभियुक्त और अन्य आरोपी बनाए गए. चार फरवरी को चट्टीबारियातु परियोजना से ट्रांसपोर्टिंग प्रारंभ के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित नीलेश कुमार की लिखित शिकायत पर कांड संख्या 20/2023 धारा 143, 341,188, 323, 427, 353 एवं 506 के तहत कुल 46 नामजद लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]
हजारीबागः ट्रांसपोर्टिंग पर विरोध को लेकर तीन अलग-अलग मामले दर्ज

Leave a Comment