Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग :  टीपीसी के तीन उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : गिद्दी थाना अंतर्गत ग्राम खपिया के जंगल से टीपीसी के तीन उग्रवादीयों को हथियार, मोबाइल तथा संगठन के वर्दी के साथ गिरफ्तार किया गया है.यह जानकारी पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने पत्रकारों को संवाददाता सम्मेलन कर दी. उन्होंने यह भी बताया कि बीते दिन सूचना मिली कि गिद्दी थाना अंतर्गत खपिया के आसपास के जंगलों में टीपीसी उग्रवादियों का एक दस्ता दो-तीन दिन से देखा जा रहा हैं. इसी दस्ता  ने दो मार्च को रेलीगढ़ा कोलियरी के कांटा घर के पास  फायरिंग की थी. आशंका जताई जा रही है कि यही लोग कहीं एक बार फिर कोई घटना को अंजाम दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/save-the-girl-child-week-decided-in-dhanbad/">धनबाद

में ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ सप्ताह का फैसला इसी मामले को लेकर सीआरपीएफ बल के बटालियन के साथ एक ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया. जिसमें सीआरपीएफ बल तथा जिले के विशेष छापेमारी दल तथा गिद्दी थाना को शामिल कर एक टीम का गठन किया गया. बीती रात गिद्दी थाना अंतर्गत ग्राम खपिया के आसपास के जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान गांव के बाहर जंगल के निकट एक कच्ची पगडंडी के किनारे संदिग्ध अवस्था में 5 से 6 लोग मोबाइल की लाइट में बातें करते हुए नजर आए. संदेश के आधार पर पुलिस उन्हें घेरने लगी. लेकिन पुलिस के आने की आहट सुनकर सभी लोग इधर-उधर जंगल की ओर भागने लगे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-will-send-free-water-tankers-to-the-wards-the-control-room-will-be-operational-from-april-1/">रांची

नगर निगम वार्डों में निशुल्क पानी टैंकर भेजेगा, एक अप्रैल से चालू होगा नियंत्रण कक्ष भागने के क्रम में पुलिस के जवानों ने तीन लोगों को खदेड़ कर पकड़ लिया, जबकि दो लोग रात होने के कारण जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. पकड़े गए अभियुक्तों के नाम मुन्नीलाल महतो उर्फ़ धर्मेंद्र, राहुल गंझु उर्फ सोरेन, महेंद्र गंझु उर्फ पालटा है. इन तीनों के पास से एक देशी सेमी अटोमेटिक कार्बाइन, दो देशी कट्टा और 10 जिंदा गोली, तीन मोबाइल फोन तथा टीपीसी उग्रवादी संगठन का वर्दी बरामद किया गया. इस संबंध में गिद्दी थाने में मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें-3361">https://lagatar.in/so-far-rs-466-crore-has-been-spent-in-the-ranchi-smart-city-project-of-3361-crores/">3361

करोड़ के रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अबतक खर्च हो चुके हैं 466 करोड़ रुपये पूछताछ के क्रम में इन लोगों ने दो उग्रवादी जो भागने में सफल रहे उनका नाम पता बताने के साथ-साथ यह भी स्वीकार किया कि 2 मार्च को गिद्दी थाना अंतर्गत रेलीगढ़ा कोलियरी के कांटा घर में इन्हीं लोगों ने लेवी मांगने के उद्देश्य से फायरिंग की थी. साथ ही इस घटना में इनके अतिरिक्त अन्य टीपीसी उग्रवादियों का नाम भी बताया है. मालूम हो कि गिरफ्तार अभियुक्त मुन्नी लाल महतो उर्फ धर्मेंद्र पर 1 दर्जन से अधिक मामले, वही गिरफ्तार अभियुक्त राहुल गंझू उर्फ़ सोरेन पर एक दर्जन मामला, वहीं गिरफ्तार अभियुक्त महेंद्र गंझू उर्फ पालटा पर डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही