Chouparan : चौपारण की दनुआ घाटी में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गयी. इसकी वजह से जीटी रोड पर घंटों जाम लगा रहा. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लगभग दो से तीन घंटे तक जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा. गर्मी के कारण बस और छोटे वाहनों के यात्रियों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी. आवागमन को सुचारू करने के लिए प्रशासन को काफी मशक्क्त करनी पड़ी. बता दें कि बीते 24 घंटे में यहां चार सड़क दुर्घटनाएं हुईं है. हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी हादसे में जान माल की क्षति नहीं हुई है. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-accused-arrested-in-kidnapping-case-of-minor-with-intention-of-marriage-sent-to-jail/">साहिबगंज
: शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल)
आदमी पार्टी की छवि को खराब करने भाजपा की साजिश बेनकाब : सौरभ शुक्ला [wpse_comments_template]
: शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल)
सभी दुर्घटना में वाहनों को पहुंची क्षति
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार जा रही स्कार्पियो दनुआ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसके बाद दो ट्रक जाकर स्कार्पियो से टकरा गयी. स्कार्पियो पर एक परिवार के छह सदस्य थे. सभी बिहार के सीवान जा रहे थे. दूसरी सड़क दुर्घटाना हथिया बाबा मंदिर के समीप घटी. इस सड़क दुर्घटना में दो कंटेनर और एक कार के बीच टक्कर हो गयी. सभी सड़क दुर्घटना में जान तो बची, लेकिन वाहनों को काफी क्षति पहुंची. इसे भी पढ़ें : आम">https://lagatar.in/bjps-conspiracy-to-tarnish-the-image-of-aam-aadmi-party-exposed-saurabh-shukla/">आमआदमी पार्टी की छवि को खराब करने भाजपा की साजिश बेनकाब : सौरभ शुक्ला [wpse_comments_template]
Leave a Comment