Search

 
 
 

हजारीबाग : योग शिविर में तनाव से मुक्ति के बताये गये उपाय

 
Hazaribagh:  हजारीबाग बाड़म बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को योग और ध्यान शिविर का आयोजन किया गया. जैन महिला समिति की ओर से आयोजित शिविर में तनाव से मुक्ति के गुर बताये गये. मौके पर हजारीबाग की बहू राजश्री जैन ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगो में तनाव और चिंता काफी बढ़ गयी है. रोग और आइसोलेशन न केवल रोगी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है बल्कि भावनात्मक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है. योग इससे निपटने में मदद करता है. योग मनो-शारीरिक स्वास्थ्य, भावनात्मक सद्भाव बनाने में मदद करता है. अंत में दस मिनट के ध्यान का उन्होंने अभ्यास कराया. राजश्री जैन ने कहा कि ध्यान एक अभ्यास है जिसे मन को केंद्रित कर किया जा सकता है. मौके पर जैन महिला समिति की सचिव निर्मला लुहाड़िया ने उन्हें दुपट्टा देकर सम्मान किया. वहीं दिगंबर जैन पंचायत के मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने साधुवाद दिया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-chamber-wrote-a-letter-to-dc-sp-informed-about-the-problems/">हजारीबाग

: चैंबर ने डीसी-एसपी को लिखा पत्र, समस्याओं से कराया अवगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही