Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : दो अक्टूबर को तैलिक समाज की तिरंगा यात्रा, तैयारी को लेकर बैठक समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh- जिला तैलिक समाज ने गांधी जयंती दो अक्टूबर को हर साल के भाति इस बार भी तिरंगा यात्रा निकालेगी. इसकी तैयारी को लेकर बैठक सिटी लाइफ ज्वाहर कॉम्प्लेक्स में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला तैलिक समाज के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जबकि मंच संचालन महासचिव नारायण साव ने किया. दो अक्टूबर को सुबह 9 बजे समाज के सभी लोग पंच मंदिर में जुटेंगे. अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गांधीजी की आजादी में बहुत बड़ा हाथ रहा है. उन्होंने बापू के सादे जीवन और उच्च विचार को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया. वहीं महासचिव नारायण साव ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा पंच मंदिर से कुम्हारतोली टोली स्थित गांधी स्मारक तक जायेगी. गांधी स्मारक पहुंचते ही गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रंधांजलि दी जायेगी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-karam-festival-celebrated-with-great-pomp-in-entire-koyalanchal/">धनबाद

: पूरे कोयलांचल में धूम धाम से मनाया गया करम पर्व

बच्चों के बीच बांटा जायेगा लड्डू

महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी ने बताया कि गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बच्चो के बीच लड्डू और लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया जाएगा. बैठक में उपाध्यक्ष सीताराम साहू, राजेंद्र साव, युवा महासचिव रामकिशोर सावंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी, मीडिया प्रभारी हेमराज कुमार, चंद्रिका साहु, न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोवर्धन साव, खिरगांव अध्यक्ष अशोक साव, सोमर साव, कपिलदेव प्रसाद, शीला साहू, प्रदीप कुमार, दिलीप प्रसाद साव, शैलेश कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे. दूसरी खबर

वज्रपात से गाय-बैल की मौत, चरवाहा घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/BBBB-1-11.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Daru : दारू प्रखंड क्षेत्र के खरिका सिमराटांड में सोमवार शाम वज्रपात से एक गाय और एक बैल की मौत हो गई. वहीं चरवाहा घायल हो गया. चरवाहा और नर्सिंग महतो को वज्रपात का झटका लगा है. हालांकि दोनों व्यक्ति अभी ठीक है. बता दे कि इस सप्ताह वज्रपात की यह तीसरी घटना है प्राकृतिक आपदा से संबंधित घटनाएं को लेकर सरकारी मुआवजा की मांग की है. इसे भी पढ़ें :करमा">https://lagatar.in/many-news-from-palamu-including-people-dancing-to-the-beats-of-karma-maandar/">करमा

की धूम, मांदर की थाप पर झूमे लोग समेत पलामू की कई खबरें
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही