Search

 
 
 

हजारीबाग : श्रीचैत्र रामनवमी स्वागत समिति के अध्यक्ष बने टोनी जैन

 
Hazaribagh: बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और समाजसेवी टोनी जैन को पिछले वर्ष 2023 में अच्छे कार्यों एवं सामाजिक सेवा को देखते हुए पुनः श्री चैत्र रामनवमी स्वागत समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है. महंत विजयानंद ने कहा कि इस बार भी बहुत ही शांति और भाईचारे के साथ रामनवमी मनायी जायेगी और स्वागत समिति का अध्यक्ष जिस उम्मीद से टोनी जैन को बनाया गया है उस पर वह खरा उतरेंगे. भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुमन कुमार ने टोनी जैन को शुभकामना दी. वहीं टोनी जैन ने कहा कि बड़ा अखाड़ा के महंत ने जो हम पर विश्वास जताया है उसे हम और हमारी टीम पूरा करेगी. स्वागत समिति का विस्तार भी किया जा रहा है, जिसमें 31 सदस्यों को रखा गया है. इसमें प्रमुख रूप से सोनू गुप्ता, केपी ओझा, मनमीत अकेला, मुकेश गुप्ता, आशीष सोनी, सुनील साहू, राजेश गुप्ता, शंकर गुप्ता, सुनील मेहता, अनिल प्रसाद, रवि रंजन, मनोज सिन्हा, कुंवर मनोज सिंह, गुंजन गुप्ता, रुद्र राज मनीष, शेखर गुप्ता, मुकेश सिंह, राजीव जैन, अमर सिन्हा, अजय दास, पवन मालाकार, ऋषि अजमेरा, सुनील कुमार, अमित पांडे, अंकित अग्रवाल, रजत जैन विनीत जैन, मणिकांत सिंह को रखा गया है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jdu-leader-nirmal-rawani-joins-jmm-with-supporters/">धनबाद

: जदयू नेता निर्मल रवानी समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही