Search

 
 
 

हजारीबाग : टीपीसी उग्रवादियों ने स्कूल और आंगनबाड़ी में चिपकाये पोस्टर, दहशत में हैं ग्रामीण

 
Hazaribag :  एक बार फिर टीपीसी उग्रवादियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की है. लगातार पुलिस की ओर से कार्रवाई कर टीपीसी उग्रवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है या मार दिया जा रहा है. पुलिस की एक्शन से ग्रामीणों में उग्रवादियों का डर दूर होता जा रहा था. लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि केरेडारी प्रखंड के मनातू में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनातू एवं आंगनबाड़ी में धमकी भरा पोस्टर चिपकाया गया है. पोस्टर पढ़ने के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-famous-dancer-sanatan-secretly-married-his-girlfriend-in-the-dark-of-night/">धनबाद

:  फेमस डांसर “सनातन” ने रात के अंधेरे में चुपके-चुपके की प्रेमिका से शादी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/POSTER-1-142x300.jpeg"

alt="" width="142" height="300" />

पुलिस पूरे मामले की कर रही है जांच

 पोस्टर के माध्यम से टीपीसी उग्रवादियों ने फिर से एक बार ठेकेदार मजदूर एवं गाड़ी मालिक को धमकी दी है. पोस्टर के माध्यम से कहा है कि रोड का काम अगर मेरे आदेश के बिना किया गया तो वह अपनी जान-माल का जिम्मेवार खुद होंगे. वहीं मजदूरों में भी खौफ है मजदूरों को भी कहा गया है कि सड़क निर्माण का कार्य ना करें अगर करते हैं तो इसका जिम्मेवारी उन्हें खुद लेना होगा. हालांकि घटना का सूचना मिलते ही केरेडारी थाना प्रभारी घटनास्थल पर दल-बल के साथ पहुंचकर पोस्टर को हटा दिया है. पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें- घाटशिला">https://lagatar.in/bokaro-youth-are-migrating-in-search-of-employment-government-is-not-serious/">घाटशिला

: ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना को लेकर बैठक में हुई चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही