Search

 
 
 

हजारीबाग : TPC उग्रवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी व ट्रैक्टर में की आगजनी

 
Hazaribagh :    जिले में एक बार फिर टीपीसी संगठन के उग्रवादियों का उत्पात देखने को मिला है. गुरुवार देर रात टीपीसी उग्रवादियों ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के बलोदर से गोबरदहा तक सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है. टीपीसी उग्रवादियों ने जेसीबी और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया है. उग्रवादियों ने पोस्टरबाजी भी की है. पोस्टर में धर्मवीर ने इस घटना की जिम्मेवारी ली है. पोस्टर में लिखा है कि सूचित किया जाता है कि बलोदर से गोबरदहा तक जो रोड कालीकरण किया जा रहा है. ठेकेदार मुंशी से बात भी किया जा रहा है. लेकिन T.P.S.C संगठन को अनदेखा किया जा रहा है. रोड ठेकेदार काम करना बंद करे. संगठन से बात किये बिना काम चालू नहीं होना चाहिए. रोड ठेकेदार होश में आ जाओ, नहीं तो फौजी कार्रवाई की जायेगी, इसका जिम्मेवार टीपीसी नहीं खुद ठेकेदार होगा. बात नहीं सुनने पर मुंशी और ठेकेदार की खोपड़ी खोल दी जायेगी. इसकी जिम्मेदारी धर्मवीर जी लेते हैं. वहीं जाते समय फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-15-at-12.15.00-PM.jpeg"

alt="" width="720" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-15-at-12.14.59-PM.jpeg"

alt="" width="720" height="1280" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही