Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : चोरदाहा में पानी के लिए त्राहिमाम, सूख गए कुएं, नदी-तालाब बना मैदान

जंगली जानवर पानी की तलाश में पहुंच रहे गांव Suraj kumar Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड स्थित उग्रवाद प्रभावित चोरदाहा पंचायात में पानी के लिए लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. यहां के कुएं सूख चुके हैं. नदी-तालाब मैदान बन गए हैं. गांवों के चापाकल और जलमीनार भी बेकार पड़े हैं. ग्रामीण सुबह से शाम तक पेयजल की व्यवस्था में लगे रहते हैं. चोरदाहा पंचायत के अधिकांश गांव जंगल, पठार, नालों की तलहटी में बसे हैं. इनमें सिकदा, ढोढ़ीया, मोरनिया, सिलोदर, मूर्तिया, अहरी, कविलास, गरमोरवा, मैनुखार, कोठोडुमर आदि शामिल है. छह हजार से अधिक आबादी के पंचायत चोरदाहा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति परिवार की संख्या अधिक है.

(हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

17 जलमीनार और सौ से अधिक चापाकलों में अधिकांश बेकार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/water-problem-chordaha-1_153-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/water-problem-chordaha-3_733-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> चोरदाहा पंचायत के विभिन्न गांवों में नल जल योजना से 17 जलमीनार तथा सौ से अधिक चापाकल हैं. लेकिन इनमें अधिकांश खराब हैं और जो ठीक भी हैं, तो उनमें पानी की धार नहीं के बराबर निकल रही है. चोरदाहा के अंबेडकर नगर में वर्ष 2020 में पीएचईडी से बनी जलमीनार बंद है. कई बार इसकी शिकायत विभाग से की गई. चोरदाहा में पांच, दनुआ, केंदुवाई और नावाडीह में दो-दो तथा अहरी, मूर्तिया, मोरनिया व महानेटांड़ में एक-एक जलमीनार जो वर्षों से बंद है.

लोग नदी-नाले का पी रहे गंदा पानी, भटक रहे मवेशी

जंगली इलाके के ग्रामीण नदी-नाले का गंदा पानी पीने को विवश हैं. पशुओं को भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है. जंगली जानवर पानी की तलाश में भटक कर गांव पहुंच रहे हैं. जंगलों में वन विभाग की ओर से लगाया गया चापाकल बंद है और नदी-नाले सूख गए हैं. ढोढ़ीया, मोरनिया, गरमोरवा और कविलास गांव के ग्रामीण तीन से पांच किमी दूर से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं.

नल-जल योजना से लोगों को लाभ नहीं : राजकुमार यादव

भाजपा नेता राजकुमार यादव कहते हैं कि चोरदाहा पंचायत में पेयजल योजना के नाम पर राशि की लूट हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना से लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है. लाखों खर्च के बाद भी ग्रामीणों के घरों तक एक बूंद पानी नहीं पहुंचा. जंगल-पठार के बीच बसे लोग पीने की पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं.

शिकायत के बाद भी कोई पहल नहीं : मुखिया

मुखिया अर्चना हेमरॉन ने बताया कि चोरदाहा पंचायत में लगभग 17 जलमीनार लगे हैं. तीन-चार को छोड़ कर लगभग सभी की हालत खराब है. चोरदाहा में पांच, दनुआ, नावाडीह, सिलोदर और केंदुआही में दो-दो, अहरी, सांझा, मूर्तिया और मोरनिया में एक-एक जलमीनार है. पीएचईडी से लगाई गई पुरनी अहरी और महानेटांड़ की जलमीनार अधूरी है. रविदास टोला और तुरिया टोला की जलमीनार बंद है. शिकायत के बावजूद कोई पहल नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें : फैमिली">https://lagatar.in/72-cases-of-family-dispute-came-in-the-family-court-in-four-months-21-families-resettled/">फैमिली

कोर्ट में चार माह में पारिवारिक विवाद के आए 72 मामले, 21 परिवारों का फिर से बसा घर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही