Search

 
 
 

हजारीबाग: बरही में बालू लदा टेलर जब्त, एक को जेल

 
Hazaribagh: बरही के गौरियाकरमा की ओर से 1000 घन फीट बालू लादकर आ रहे टेलर को पुलिस ने जब्त कर लिया. यह जानकारी प्रेस बयान जारी कर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने दी. जारी बयान के आधार पर ट्रेलर बालू लादकर बिहार जा रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए संयुक्त छापेमारी कर बरही चौक पर पकड़ा. मौके से इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इंद्रजीत बिहार के गया जिले के बैजनाथपुर गांव का निवासी है. छापेमारी दल में अंचल कार्यालय के सीआई अवधेश कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, सहायक अवर निरीक्षक दयानंद सरस्वती और ओम प्रकाश सहित बड़ी बाजार थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें– पर्यावरण">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-the-conference-of-environment-ministers-urban-naxals-kept-the-sardar-sarovar-dam-on-the-narmada-river-for-years/">पर्यावरण

मंत्रियों के सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, शहरी नक्सलियों ने नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध को वर्षों तक रोके रखा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही