Hazaribagh : गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में मंगलवार को टैलेंट सर्च प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें बी.एड. सत्र-2022-24 के विभिन्न प्रतिभागियों ने संगीत विभाग के शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विविध विधाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. किसी ने गीत-संगीत-नृत्य में सुर-ताल, किसी ने वाचन-वादन, तो किसी ने शेरो-शायरी और लघु नाटिका व ड्रामा में अभिनय का जौहर दिखाया. किसी ने कविता पाठ किया, तो किसी ने चुटकुला सुनाया. किसी ने शास्त्रीय संगीत की धुन बिखेरी, तान छेड़ा और गान प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें:हेमंत">https://lagatar.in/cpis-ruckus-against-hemant-sarkar-said-babu-is-engaged-in-looting-money/">हेमंत
सरकार के खिलाफ सीपीआई का हल्लाबोल, कहा- पैसा लूटने में लगे हैं बाबू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ssss-2-3.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
विधायक चमरा लिंडा की आदिवासी अधिकार महारैली 16 फरवरी को, तैयारी पूरी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/sssss-3-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
सरकार के खिलाफ सीपीआई का हल्लाबोल, कहा- पैसा लूटने में लगे हैं बाबू
alt="" width="600" height="400" />
65 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
इस कार्यक्रम में 65 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव मिथिलेश मिश्र ने प्रशिक्षुओं का हौसला बढ़ाया और उनकी प्रतिभा की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में छिपी आंतरिक प्रतिभा को मंच पर लाना था. प्रशिक्षु अपनी प्रतिभा में और निखार लाएं और जहां भी अवसर मिले वहां अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करें. मंच संचालन प्रशिक्षु प्रीति कुमारी और विभा कुमारी ने किया. इसे भी पढ़ें:झामुमो">https://lagatar.in/jmm-mla-chamra-lindas-tribal-rights-rally-on-february-16-preparations-complete/">झामुमोविधायक चमरा लिंडा की आदिवासी अधिकार महारैली 16 फरवरी को, तैयारी पूरी
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment