Search

 
 
 

हजारीबाग: टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्रशिक्षुओं ने बनाई मनोहारी रंगोली

 
Hazaribagh: गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज में शनिवार को प्रशिक्षुओं ने मनोहारी रंगोली बनाई. इसमें एक महिला को हाथ में दीपक जलाते दिखाया गया, जो ज्ञान की रोशनी और विद्या के फैलते प्रकाशपुंज का परिचायक है. इस मौके पर प्रशिक्षुओं को दीपावली के महत्व और पौराणिक इतिहास के बारे में बताया गया. साथ ही दीपों के पर्व को शांति, सौहार्द और भाइचारगी से मनाने का आह्वान किया गया. इस मौके पर इको फ्रेंडली आतिशबाजी करने की अपील की गई. इस अवसर पर सभी ने एक-दूजे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. मौके पर प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव, उप प्राचार्य प्रमोद प्रसाद, वसुंधरा कुमारी, डॉ पुष्पा कुमारी, पुष्पा कुमारी, दीपमाला, कुमारी अंजलि, रचना कुमारी, लीना कुमारी, एसएस मैती, संदीप खलको, दशरथ कुमार, गुलशन कुमार, महेश प्रसाद, जगेश्वर कुमार, संदीप कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार दास, दिलीप कुमार, अनिल कुमार, अंजन कुमार, नंदकिशोर, अखौरी विकास कुमार, पम्मी कुमारी, संजय कुमार, राजकुमार साव और ज्योति हेमा एक्का मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही