Search

 
 
 

हजारीबाग : लोकसभा चुनाव को लेकर बीएलओ-पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण

 
Hazaribagh: लोकसभा चुनाव को लेकर विष्णुगढ़, टाटीझरिया, पदमा और चुरचू के सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. गुरूवार को स्थानीय नगर भवन में इसका आयोजन किया गया है. मौके पर बीएलओ के कार्य एवं दायित्व के साथ-साथ एएसडी मतदाताओं की परिभाषा एवं एएसडी सूची का महत्व, बूथ जागरूकता ग्रुप का गठन-भूमिकाएं, एवीएससी एवं एवीपीडी और पोस्टल वैलेट-होम वोटिंग और मतदाता पर्ची के वितरण के बारे में गहन जानकारी दी गई. उप निर्वाचन पदाधिकारी माँ देवप्रिया ने सभी बीएलओ को अपने दायित्वों एवं कार्यो का निर्वहन सही तरीके से करने का निर्देश दिया. इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी माँ देवप्रिया के अलावे डीएलओ निर्भय कुमार, हजारीबाग डीटीओ भी उपस्थित रहे. धीरज कुमार, अनिल पांडेय, देवकांत शर्मा, विनय सिंह,राकेश रंजन आदि मास्टर प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया. इसे भी पढ़ें-जमुई">https://lagatar.in/pm-modi-shouted-in-jamui-rally-congress-tarnished-the-reputation-of-india-during-its-rule/">जमुई

रैली में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कांग्रेस-राजद ने पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही