Search

 
 
 

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: आरोपियों को लाया गया CID ऑफिस, दो दिन तक होगी पूछताछ

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले की जांच में जुटी सीआईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है. मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को हजारीबाग से कड़ी सुरक्षा के बीच रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय लाया गया है. यहां उनसे दो दिनों तक पूछताछ की जाएगी.
 

Ranchi: हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले की जांच में जुटी सीआईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है. मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को हजारीबाग से कड़ी सुरक्षा के बीच रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय लाया गया है. यहां उनसे दो दिनों तक पूछताछ की जाएगी.

 

जांच एजेंसियों का मानना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ से घोटाले में शामिल अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. शुरुआती जांच में फर्जी दस्तावेजों और अवैध वेतन निकासी के जरिए करीब 15 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की बात सामने आई है.

 

मामले में पुलिस लेखा शाखा से जुड़े सिपाही शंभू कुमार को मुख्य आरोपी माना जा रहा है. इसके अलावा रंजीत सिंह, धीरेंद्र सिंह, खुशबू देवी, अनु पांडेय और सौरभ कुमार सिंह भी आरोपी हैं. सीआईडी अब फर्जी हस्ताक्षर, बैंक खातों में हुए लेन-देन और घोटाले की रकम के इस्तेमाल की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही