Search

 
 
 

हजारीबाग : दूसरी बार वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन, 27 जून से शुरू होगा परिचालन

 
कोडरमा स्टेशन से 36 मिनट लेट खुलने के कारण हजारीबाग भी विलंब से पहुंची Hazaribagh : हजारीबाग के टाउन स्टेशन से गुजरनेवाली प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा ट्रायल रन रविवार को हुआ. ट्रायल के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दूसरी बार पटना से हजारीबाग जंक्शन पहुंची. यहां पर वंदे भारत ट्रेन 10.55 बजे पहुंची और पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद 11 बजे हटिया के लिए रवाना हो गई. ट्रेन कोडरमा से 36 मिनट लेट खुली थी. इससे पूर्व वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पहला ट्रायल रन 12 जून को हुआ था. तब ट्रेन हजारीबाग टाउन स्टेशन जंक्शन पहुंची थी. इसे भी पढ़ें :JEE">https://lagatar.in/jee-advanced-result-jamshedpur-city-students-proved-their-talent-in-jee-advanced-tushar-became-city-topper/">JEE

Advanced Result जमशेदपुर : जेईई एडवांस्ड में शहर छात्रों ने साबित की प्रतिभा, तुषार बना सिटी टॉपर

ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा

ट्रेन के ट्रायल रन की खबर सुनकर कई लोग जंक्शन पर वंदे भारत को देखने पहुंचे थे. लोग इसके साथ सेल्फी ले रहे थे. बच्चे और महिलाएं भी ट्रेन को देखने के लिए काफी संख्या में पहुंचे थे. लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों का सपना पूरा कर दिया है. अब इस ट्रेन से सफर का इंतजार है. दरअसल यह देश की बीसवीं वंदे भारत ट्रेन है जो छह घंटे में पटना से हटिया की दूरी तय करेगी, जिसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. 12 जून को किया गया ट्रायल में कई खामियां पाई गई थीं. कई जगह पर अवैध क्रॉसिंग ओवर जानवरों के आ जाने से समस्या आई थी. इस कारण बार-बार इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी. इन खामियों के बाद रेलवे विभाग ने सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन दोबारा करने का निर्णय लिया था. इसे भी पढ़ें :पीरटांड़">https://lagatar.in/pirtand-dozens-of-chapanals-are-damaged-people-are-facing-water-shortage/">पीरटांड़

: खराब पड़ें हैं दर्जनों चापानल, लोग झेल रहे पानी की किल्लत

पिछले ट्रायल रन में आई थी बाधा, दूर करने का निर्देश

कहा जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो 27 जून को पटना रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी मिल सकती है. हजारीबाग से होकर गुजरने वाली पहली लंबी दूरी की ट्रेन वंदे भारत होगी, जो दो राज्यों बिहार की राजधानी पटना व झारखंड की राजधानी रांची को जोड़ेगी. पटना के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में ट्रेन का मेंटेनेंस जारी है. पिछले ट्रायल रन में बाधाएं आई थीं. रेल विभाग के अधिकारियों को इसे दूर करने का निर्देश दिया गया है. पिछले दिनों हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने भी यह ऐलान किया था कि 27 जून से वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही