15 जून को होगा भारत बंद
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासियों के सवाल को लेकर 15 जून को भारत बंद का आह्वान किया गया है. उनकी प्रमुख मांगों में सरना धर्म कोड लागू करना, संथाली भाषा को राजभाषा का दर्जा देना, मरांग बुरु (पारसनाथ पहाड़) को आदिवासी आस्था से जोड़े रखने और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था में सुधार की मांग शामिल हैं. उन्होंने कहा कि 30 जून को हूल दिवस के मौके पर कोलकाता के परेड मैदान में बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, झारखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल के आदिवासी आंदोलन को धार देने के लिए जुटेंगे. बैठक की अध्यक्षता विष्णुगढ़ प्रखंड सेंगल अध्यक्ष बाबूचंद हेम्ब्रम ने की.ये रहे मौजूद
बैठक में सेंगेल सरना धर्म मंडवा प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार मुर्मू, बोकारो जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष ललिता सोरेन, हजारीबाग जिला अध्यक्ष बहाराम हांसदा, राजाराम बेसरा, फिनीराम मांझी, महेश टुडू, तालो मांझी, श्यामलाल मांझी, राज मोहन टुडू, बेनी देवी, आशा देवी, विरशी देवी, मुंद्रिका देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: चतरा:">https://lagatar.in/chatra-illegal-liquor-business-is-flourishing-in-pratappur-smuggling-of-liquor-by-bike/">चतरा:प्रतापपुर में फल फूल रहा अवैध शराब का धंधा, बाइक से हो रही शराब की तस्करी [wpse_comments_template]
Leave a Comment