Search

 
 
 

Hazaribagh: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, अटल सेवा केंद्र में दी गई श्रद्धांजलि

अटल सेवा केंद्र में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया.
 

Hazaribagh: श्रद्धांजलि सभा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/jharkhand-recruitment-scam-8-tdpl-committed-fraud-in-combined-civil-services-examination-2023-as-well

https://lagatar.in/road-worth-95-lakh-deteriorates-within-months-babulal-raises-questions-over-dmft-funded-work-pakur

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने सिद्धांतों, राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवेदनशील नेतृत्व से देश की राजनीति को नई दिशा दी. वे एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता, लोकप्रिय कवि और सर्वमान्य जननेता थे.

 

वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा. उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों तथा युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया. 

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. सुरेंद्र सिन्हा, कृष्ण कुमार सिन्हा, हिमांशु कुमार, ज्योति सिन्हा गुड्डू, संजय सिन्हा टिंकू, राकेश सिंह, बबलू सिंह, आदित्य, इंद्रजीत शर्मा, सोमनाथ सहाय,राजेश सिंह, वेद प्रकाश, सत्यजीत वर्मा, सुमित सिन्हा, अद्विक कर्ण, जीवन कुमार, विनीत कुमार वर्मा एवं अभिषेक सरोज सहित कई लोग उपस्थित रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही