Search

हजारीबाग : एसपीजी के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा को पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

  • काफी परिपक्व अधिकारी थे अरुण : एसपी
  • भाई ने बयां की संघर्ष की दास्तां, गरीबी की कोख से पाया शिखर
  • हजारीबाग पुलिस, बीएसएफ और सीआईएसएफ के भी पदाधिकारी हुए शामिल
Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस लाइन में रविवार को एसपीजी के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा को श्रद्धांजलि दी गई. यह आयोजन हजारीबाग पुलिस परिवार ने किया. यहां समाज के कई प्रबुद्धजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. अरुण कुमार सिन्हा हजारीबाग कालीबाड़ी रोड निवासी थे. इसी घर से खेल कूद कर विशेष सुरक्षा समूह के निदेशक बने. ऐसे में उनके कई मित्र और सगे-संबंधी भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे. उनके भाई अनूप कुमार सिन्हा ने उनकी पूरी जीवनी का संक्षिप्त परिचय दिया. उन्होंने बताया कि बहुत ही मेहनत से उन्होंने यह पद प्राप्त किया. बेहद गरीबी और अभाव के बीच उनका बचपन कटा. फिर उन्होंने दिल्ली में जाकर पढ़ाई की. कई लोगों ने उनकी पढ़ाई में भी मदद की. उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी ड्यूटी को ही धर्म मानते थे. काम के प्रति वह काफी संजीदा थे. वह हमेशा कहा करते थे कि समय का कद्र करना चाहिए. जो व्यक्ति समय का पाबंद और ईमानदार रहेगा, तो उसे कामयाबी भी मिलेगी. छोटे भाई अनूप कुमार सिन्हा ने भी उनका जीवन वृतांत सुनाया. इस दौरान हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु से पूरा देश स्तब्ध है. उनके हाथों में विशेष सुरक्षा समूह की जिम्मेवारी थी. उनको एक साल का एक्सटेंशन भी दिया गया था. ऐसे में उनकी कार्यप्रणाली के बारे में समझा जा सकता है कि वह कितने परिपक्व पदाधिकारी थे. श्रद्धांजलि सभा में हजारीबाग पुलिस के अलावा बीएसएफ के कई वरीय पदाधिकारी आईजी केएस बर्णवाल, डीआईजी आरआर लाल, डिप्टी कमांडेंट एके पाठक और सीआईएसएफ के कमांडेंट हरेंद्र नारायण भी पहुंचे. सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि सभा में रिटायर्ड आईपीएस दीपक वर्मा, आनंद देव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, राकेश गुप्ता,अशोक श्रीवास्तव, मनोज गोयल, डॉक्टर एसके सिन्हा, अनिल देव, संजय कुमार, जीतेंद्र कुमार झा, समेत कई लोग उपस्थित थे. श्रद्धांजलि सभा में डॉक्टर प्रह्लाद की अगुवाई में निर्गुण भजन भी हुआ. इसमें अमरनाथ, सीमा घोष, राजेश कुमार गुप्ता, प्रकाश कुमार और हृदय कुमार भी शामिल थे. विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का निधन छह सितंबर को गुरुग्राम के एक अस्पताल में हो गया था. वह 61 वर्ष के थे. झारखंड के हजारीबाग रहने वाले सिन्हा 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे. इसे भी पढ़ें : फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-blast-incident-in-factory-fir-registered-against-operator/">फॉलोअप

: फैक्ट्री ब्लास्ट कांड में संचालक पर प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//