Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में फहराया गया तिरंगा, कर्तव्य और फर्ज का पढ़ाया गया पाठ

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : स्वतंत्रता दिवस पर हजारीबाग जिले के मुकुंदगंज स्थित गौतम बुद्ध टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में तिरंगा फहराया गया. विनोबाभावे यूनिवर्सिटी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ बीके झा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने प्रशिक्षुओं को देश के प्रति नैतिक दायित्वों की शिक्षा दी. साथ ही कर्तव्य और फर्ज का पाठ पढ़ाया. कॉलेज प्रबंधन के सचिव मिथिलेश मिश्र ने झंडोत्तोलन किया. आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित स्वाधीनता दिवस पर प्रशिक्षुओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया. वहीं आजादी के महानायकों को नमन किया. इससे पहले राष्ट्रगान और भारत माता का जयकारे के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मौके पर कॉलेज के संरक्षक पुहुपलाल महतो, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, उज्ज्वल भारत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अजय सिंह, रामगढ़ छोटानागपुर कॉलेज के प्राध्यापक शरदेंदु नीरज, गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव समेत पूरा कॉलेज परिवार मौजूद था. मंच संचालन सहायक प्राध्यापिका डॉ बसुंधरा कुमारी ने किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/gbttc-15-2_994.jpg"

alt="" width="1156" height="651" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/gbttc-15-1_103.jpg"

alt="" width="651" height="1156" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही