Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : चट्टी बारियातू कोल माइंस की ट्रांसपोर्टिंग पर त्रिपक्षीय वार्ता विफल

Keredari : चट्टी बारियातू कोल माइंस की ट्रांसपोर्टिंग पर गुरुवार को हुई त्रिपक्षीय वार्ता विफल हो गई. त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर जोरदाग गांव के मुंडा टोला में बैठक हुई. बैठक में भू-रैयतों ने पदाधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि ट्रांसपोर्टिंग का कार्य आम जनता की सड़क से नहीं हो, बल्कि ट्रांसपोर्टिंग अपनी सड़क बनाकर करे, ट्रांसपोर्टिंग से होने वाले प्रदूषण मुक्त हो, साथ ही भू-रैयतों की जमीन का मुआवजा पूरा देकर कार्य शुरू करे. इसके अलावा कई मांगों को रखा गया. रैयतों ने कहा कि इन मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक ट्रांसपोटिंग कार्य बंद रहेगा. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fury-against-junior-electrical-engineer-took-out-a-procession-and-burnt-the-effigy/">धनबाद:

कनीय विद्युत अभियंता के खिलाफ रोष, जुलूस निकाल कर पुतला जलाया

विधायक अंबा प्रसाद ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

बैठक में विधायक अंबा प्रसाद ने जनता की 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीओ को सौंपा. इसको लेकर धारा-144 लगाने की भी चर्चा हुई और फिर प्रशासनिक पदाधिकारी चले गए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/vvv-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

बैठक में तीनों पक्षों के लोग थे मौजूद

बैठक में प्रशासन की ओर से एसडीओ विद्या भूषण कुमार, एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, सीओ राकेश कुमार तिवारी, बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा, इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी रवि राजा, साधन चन्द्र गोराई, ग्रामीणों की ओर से स्थानीय मुखिया महेश प्रसाद साव, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार और कंपनी की ओर से चट्टीबारियातु कोल माइंस के महाप्रबंधक विश्व मोहन सिंह, केरेडारी कोल माइंस के महाप्रबंधक फैज तैयब, खनन प्रबंधक यातिश कुमार, लैंड पदाधिकारी अनिल पासवान, पीआरओ मुकुल तयाल, अनिल कुमार गुप्ता के अलावा एनटीपीसी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-attack-on-prime-minister-modis-policies-in-the-convention-of-kisan-sabha/">धनबाद:

 किसान सभा के कन्वेंशन में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर प्रहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही